Thursday, April 23, 2026
HomeIndia'पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते, हम फिर वहां जाएंगे', आसनसोल में...

‘पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते, हम फिर वहां जाएंगे’, आसनसोल में BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की पहले चरण की वोटिंग के दौरान आसनसोल में BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव हुआ, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए।

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आईं. इसी कड़ी में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव किया गया. उनकी कार पर ईंटे और पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी गाड़ी की खिड़कियों के शीशे टूट गए.

हमले के बाद क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल ?

अग्निमित्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘जब मैं मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकल रही थी, तब मेरी चलती कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे पीछे की खिड़की का शीशा टूट गया. यह साफ है कि इसके पीछे कौन है. अल्पसंख्यक इलाके में कौन ये सब करेगा, TMC के साथ अल्पसंख्यकों का अच्छा संबंध है. लेकिन मुसलमान भाई-बहन भी मोदी की सरकार चाहते हैं उन लोगों को पता है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किया है. पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते हैं. हम फिर से जाएंगे.’

सुवेंदु सरकार को दौड़ाकर पीटा

बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं. उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है. इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती दिख रही है. जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं.

सिलीगुड़ी में TMC और BJP कार्यकर्ता आमने सामने

सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर वोटिंग के बीच पोलिंग बूथ के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. जब यह घटना हुई उस समय इलाके से BJP कैंडिडेट शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे. CAPF के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

ये भी पढ़ें: ‘4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा’, मथुरापुर में पीएम मोदी बोले- TMC ने बलात्कारियों और गुंडों को खुला संरक्षण दिया


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular