Thursday, April 23, 2026
HomeLatest Newsअमित शाह का बंगाल में बड़ा ऐलान, बीजेपी सरकार बनी तो घुसपैठियों...

अमित शाह का बंगाल में बड़ा ऐलान, बीजेपी सरकार बनी तो घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे, सुरक्षा और रोजगार पर असर का आरोप

BJP rally Balagarh : बालागढ़ (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में “एक भी घुसपैठिये को” घुसने नहीं दिया जाएगा और यहां पहले से मौजूद अवैध प्रवासियों को चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा। हुगली जिले के बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है।

राज्य में आज पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों के लिये मतदान हो रहा है। शाह ने कहा, आज पहले चरण का मतदान लगभग समाप्त हो चुका है, और यह बंगाल में मेरा 30वां कार्यक्रम है। पांच मई को दीदी का खेल खत्म हो जाएगा। बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरियां छीन रहे है : शाह

अमित शाह ने यह आरोप लगाया कि घुसपैठ से राज्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं।

अगले चरण के चुनाव के लिए भाजपा के अभियान को तेज करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने मतदाताओं से भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने रैली में कहा, 29 अप्रैल (दूसरे चरण का मतदान) को आपको कमल के चिन्ह के सामने वाला बटन दबाना है। यह सिर्फ किसी को विधायक बनाने या भाजपा सरकार बनाने के लिए है। यह बंगाल की धरती को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular