PM Modi Rally In Mathurapur: पीएम मोदी ने गुरुवार को पश्चिमबंगाल के मथुरापुर में रैली की. इस दौरान उन्होंने कहा कि”यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगहों से भी उत्साही नागरिक आए हैं. आपने यहां आकर अपना फैसला भी सुना दिया है. आपने यह तय कर दिया है कि 4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा.’
#WATCH | मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगहों से भी उत्साही नागरिक आए हैं। आपने यहां आकर अपना फैसला भी सुना दिया है। आपने यह तय कर दिया है कि 4 मई को केवल परिणाम नहीं… pic.twitter.com/KfXL3hzfMG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
‘भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की’
पहले चरण की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने कहा-वोटिंग में जिस तरह बंगाल की महिलाओं, युवाओं ने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वह आज पूरा देश देख रहा है. बंगाल में हो रहा बंपर मतदान साफ दर्शा रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है. बंगाल की निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकने का यही समय है, सही समय है.’
#WATCH | मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले चरण की वोटिंग में जिस तरह बंगाल की महिलाओं, युवाओं ने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वह आज पूरा देश देख रहा है। बंगाल में हो रहा बंपर मतदान साफ दर्शा रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है…… pic.twitter.com/8drfpQEMdX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
‘बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार, आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों और गुंडों को TMC का खुला सरंक्षण है.’
#WATCH | मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार, आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों और… pic.twitter.com/1geLtiwntM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
‘TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई’
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने TMC और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है. भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की. उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना. TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा.”
#WATCH | मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है… भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में… pic.twitter.com/1CpKhjvTng
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
‘TMC ने बंगाल को सिर्फ झूठे वादे और धोखा दिया’
TMC और ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘TMC ने बंगाल को क्या दिया? सिर्फ झूठे वादे और धोखा. TMC ने हर जिले में एक मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की थी लेकिन क्या मिला? धोखा. TMC ने 2 हजार बड़ी इंडस्ट्री लगाने की बात की थी, लेकिन क्या मिला? धोखा. हर बार चुनाव के समय वादा और चुनाव के बाद गायब, सालों से TMC इसी फॉर्मूले पर चल रही है.'”यहां बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता. हर काम में TMC को कट मनी चाहिए, हर जगह TMC के सिंडीकेट के लोग बैठे हैं. गरीब और मध्यम वर्ग यहां सबसे ज्यादा परेशान है.’
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह हिंसा, हुमायूं कबीर की गाड़ी पर हमला, सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा



