Thursday, April 23, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह हिंसा, हुमायूं कबीर की...

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह हिंसा, हुमायूं कबीर की गाड़ी पर हमला, सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में कई जगह हिंसा भड़क गई। मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में तनाव रहा। मुर्शिदाबाद के नौदा विधानसभा क्षेत्र में हुमायूं कबीर की गाड़ी पर हमला हुआ, जबकि दक्षिण मिदनापुर में सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा।

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान कई जिलों से हिंसा और टकराव की खबरें सामने आ रही हैं. मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा जैसे इलाकों में हालात तनावपूर्ण हो गए. हुमायूं कबीर जब मुर्शिदाबाद की नौदा विधानसभा क्षेत्र के शिबनगर गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाकर उनका जमकर विरोध किया. स्थानीय तृणमूल नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कबीर के वाहन को घेर लिया और उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हुए नारेबाजी करते हुए उनके काफिले पर ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया. इस दौरान TMC और AJUP के कार्यकर्ता भी आमने सामने हो गए.

सुवेंदु सरकार को दौड़ाकर पीटा

बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं. उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है. इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती दिख रही है. जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं.

सिलीगुड़ी में TMC और BJP कार्यकर्ता आमने सामने

सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर वोटिंग के बीच पोलिंग बूथ के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. जब यह घटना हुई उस समय इलाके से BJP कैंडिडेट शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे. CAPF के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में TMC के ही 2 गुट आपस में भिड़ गए. यह विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताज़मुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या 200 और 201) में टीएमसी के एक चुनावी कैंप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई.

मालदा में जमकर हंगामा

मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर EVM में खराबी आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. चुनाव आयोग के अधिकारी के पहुंचने में देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया.

डोमकल में मतदाताओं ने लगाया धमकाने का आरोप

डोमकल के कई मतदाताओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया गया और डराया गया. कुछ लोगों ने दावा किया कि मतदान केंद्र जाने की कोशिश करने पर उनके साथ मारपीट की चेतावनी दी गई. पार्टी की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत-चीन जैसे देशों को क्यों बताया नरक? सोशल मीडिया पर शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular