Thursday, April 23, 2026
HomeLatest Newsट्रंप ने भारत-चीन जैसे देशों को क्यों बताया नरक? सोशल मीडिया पर...

ट्रंप ने भारत-चीन जैसे देशों को क्यों बताया नरक? सोशल मीडिया पर शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट

Trump on Birthright Citizenship: डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ बहस के बीच माइकल सैवेज के पुराने वीडियो का टेक्स्ट Truth Social पर शेयर किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और आलोचना तेज हो गई।

Trump on Birthright Citizenship: अमेरिकी राष्ट्रपति की विवादास्पद बयान दिया है.ट्रंप ने कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के 3 हफ्ते पुराने वीडियो का टेक्स्ट पोस्ट किया है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है. यह वीडियो‘ बर्थराइट सिटिजनशिप’ (जन्मजात नागरिकता) की बहस के संदर्भ में है. इसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए नरक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

ट्रंप ने पोस्ट को रीपोस्ट कर लिखी ये बात

वीडियो में कही गई बातों को ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर 4 पन्नों में लिखकर ट्रूथ सोशल पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा-‘यहां पैदा होते ही बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी और ‘नरक’ जैसी जगह से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं. यह देखने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती. आज जो प्रवासी वर्ग यहां आ रहा है उनमें इस देश के प्रति कोई निष्ठा नहीं है जो कि हमेशा से ऐसा नहीं था.”

ACLU को बताया आपराधिक संस्था

ट्रंप ने American Civil Liberties Union (ACLU) को “आपराधिक” संस्था बताते हुए उस पर RICO कानूनों के तहत कार्रवाई की बात कही. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रवासी सार्वजनिक सेवाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. अपने बयान में ट्रंप ने बड़े पैमाने पर हो रहे इमिग्रेशन को अमेरिका की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान के लिए खतरा बताया. उन्होंने ‘चेन माइग्रेशन’ को भी गंभीर मुद्दा करार दिया.

भारत जैसे रणनीतिक साझेदार देश के संदर्भ में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कूटनीतिक संबंधों पर असर डाल सकता है. हालांकि, अभी तक इस मुद्दे पर भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को यह गलती पड़ी महंगी, BCCI ने ठोक दिया मोटा जुर्माना


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular