Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को यह गलती पड़ी महंगी,...

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को यह गलती पड़ी महंगी, BCCI ने ठोक दिया मोटा जुर्माना

Nandre Burger Fine: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर BCCI ने आचार संहिता उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट अंक जोड़ा। राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत को आउट कर ‘सेंड-ऑफ’का इशारा किया था।

Nandre Burger Fine: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को लखनई सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है.

किस बात की मिली सजा ?

नांद्रे बर्गर ने LSG के खिलाफ मैच में 4 ओवर डाले और 27 रन देकर 2 चटकाए. उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और उन्हें ‘सेंड-ऑफ’ (विदाई) का इशारा किया था. वह खाता तक नहीं खोल पाए थे. दूसरे विकेट के रूप में मिचेल मार्श को आउट किया.

किस नियम का किया उल्लंघन

IPL के मुताबिक, बर्गर को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह अनुच्छेद मैदान पर किसी अन्य खिलाड़ी के प्रति अपमानजनक या आक्रामक भाषा, प्रतिक्रिया या इशारे से संबंधित है. उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आईपीएल नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.

राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत की दर्ज

इस विवाद के बावजूद मैच में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 159 रन बनाए. जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रन पर आउट हो गई.

ये भी पढ़ें: यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular