Friday, May 15, 2026
HomeIndiaयूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत,...

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। ब्रेक फेल ट्रक ने जीप और कार को टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई और लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया।

Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात करीब 8.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया. जहां जिगना थाना क्षेत्र स्थित ड्रमंडगंज पहाड़ी इलाके में ट्रक की टक्कर से 2 कार में आग लग गई. इस हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन दल को इसे काबू करने में 2 घंटे से अधिक समय लग गया.

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मध्यप्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया. उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार आगे जा रहे गिट्टी से लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई. यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

कौशिक के अनुसार मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (चार), सोनम सिंह (नौ), विष्णु सिंह (चार), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई. 11 मृतकों में से 7 मिर्जापुर के, 3 मध्यप्रदेश के और एक सोनभद्र का निवासी था.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मिर्जापुर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया उन्होंने कहा कि यूपी के मिर्ज़ापुर में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ. हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि- इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’

राष्ट्रपति मुर्मु ने हादसे पर जताया शोक

मिर्जापुर हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच फेंके देशी बम, कई लोग घायल, मची अफरा तफरी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular