Thursday, April 23, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने के बीच...

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने के बीच सुकेश का प्रेम भरा पत्र, कहा- प्यार और जंग में सब जायज

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस के ‘अप्रूवर’ बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से भावनात्मक पत्र भेजा, जिसमें प्यार और समर्थन जताया। दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में जैकलीन की अर्जी का विरोध करते हुए इसे आधारहीन बताया और जवाब के लिए समय मांगा। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई है, अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी।

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case : मुंबई। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) द्वारा ‘अप्रूवर’ (सरकारी गवाह) बनने के लिए आवेदन दायर करने के बीच मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जेल से उन्हें एक बार फिर भावनात्मक पत्र लिखा है। सुकेश ने पत्र की शुरुआत “बेबी बोट्टा बोम्मा” जैसे संबोधन से करते हुए जैकलीन को “मेरी जैकी” कहा। उसने लिखा, “प्यार और जंग में सब जायज है,” और खुद को हमेशा उनके साथ खड़ा रहने वाला बताया। पत्र में उसने अपने रिश्ते को भावनात्मक अंदाज में पेश करते हुए समर्थन और जुड़ाव जताने की कोशिश की, जिससे मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

जैकलीन की अर्जी के बीच सुकेश का इमोशनल पत्र

पत्र में सुकेश ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं। तुम्हारी याद आ रही है और हमारे बीच बस यही बात मायने रखती है। पत्र के अंत में सुकेश ने खुद को “आपका बेबी बॉय, सुकाश” बताया। सुकेश का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब अदालत में याचिका पर सुनवाई चल रही है। सुकेश वर्तमान में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद है। वह पहले भी जैकलीन को कई बार पत्र लिख चुका है, जिनमें अपने प्यार और समर्थन का जिक्र किया गया है।

वहीं, हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दायर किया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दाखिल अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई 8 मई को होगी।

जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। साथ ही एजेंसी ने जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है। सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी आधारहीन है। साथ ही कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular