Sunday, November 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Open : तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 212...

Share Market Open : तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 212 अंक चढ़ा,Nifty 22,577 पर पहुंचा,जानें किन कंपनियों के शेयर में फायदा,नुकसान ?

मुंबई, 22 मई (भाषा) घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.21 अंक चढ़कर 74,165.52 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 48.35 अंक की बढ़त के साथ 22,577.40 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन शेयर में रहा नुकसान

भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा.

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,874.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image