Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखने वाला...

दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखने वाला गिरफ्तार,नामी बैंक का है कर्मचारी,जानें पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी का नाम अंकित गोयल बताया जा रहा है.दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने FIR दर्ज की थी और मामले की जांच कर रही थी.आरोपी ने मेट्रो में केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज लिखे.

नामी बैंक में काम करता है आरोपी

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी.इसमें आरोपी धमकी लिखते हुए नजर आया था.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी का नाम अंकित गोयल है और वह बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है.आरोपी एक नामी बैंक में काम करता है.सूत्रों के मुताबिक,आरोपी अंकित गोयल किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा नहीं है.आरोपी की हालत मानसिक रूप से ठीक नहीं है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह केजरीवाल का समर्थक था और कई रैलियों में हिस्सा भी ले चुका है.

बता दें कि 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सीएम केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखा गया था. आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP और PMO पर केजरीवाल की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. 

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image