Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today : बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 194 अंक...

Stock Market Today : बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 194 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी, जानें किस कंपनी के शेयर रहे लाभ में ?

मुंबई, घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 194.9 अंक चढ़कर 75,585.40 अंक पर रहा. एनएसई निफ्टी 59.95 अंक बढ़कर 22,992.40 अंक पर पहुंच गया.बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड तेजी आई थी.आम चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर को नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे.

अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर बंद थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 541.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image