Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसिद्धार्थ आनंद की फिल्म में नजर आएंगे सैफ अली खान,सेट से फोटो...

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में नजर आएंगे सैफ अली खान,सेट से फोटो पोस्ट कर लिखी ये बात

नई दिल्ली, फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वह एक बार फिर अपने ‘पहले हीरो’ सैफ अली खान के साथ नई पटकथा पर काम कर रहे हैं.निर्देशक ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने साल 2005 में ‘सलाम नमस्ते’ फिल्म से हिंदी सिनेमा में निर्देशन की शुरुआत की थी जिसमें सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई थी.

फोटो पोस्ट कर लिखी ये बात

सिद्धार्थ ने हंगरी के बुडापेस्ट की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ”अपने ‘पहले हीरो’ के साथ सेट पर वापसी! कुछ भी कैसे नहीं बदल सकता! हाहा! लव यू सैफ!”

मूवी को लेकर नहीं किया खुलासा

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वे किसी फिल्म या सीरीज के लिए दोबारा टीम बना रहे हैं.यह भी नहीं साफ है कि सिद्धार्थ निर्देशक या निर्माता के रूप में किसी नई फिल्म से जुड़े हैं या नहीं. दोनों ने आखिरी बार 2007 में फिल्म ‘ता रा रम पम’ में साथ काम किया था.

सिद्धार्थ ने हम तुम मूवी की लिखी थी पटकथा

फिल्म जगत में निर्देशन की शुरुआत से पहले सिद्धार्थ ने फिल्म निर्माता कुणाल कोहली के साथ 2004 की फिल्म ‘हम तुम’ के लिए पटकथा लिखी थी और इसके लिए सैफ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.सैफ ने पिछले साल रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ फिल्म में काम किया था और सिद्धार्थ निर्देशित नवीनतम फिल्म ‘फाइटर’ इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image