Wednesday, July 1, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 444 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के...

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 444 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार, इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान ?

Stock Market Closing: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी लौटी। BSE Sensex 444 अंक चढ़कर 76,922.64 पर और NIFTY 50 140 अंक की बढ़त के साथ 24,005.85 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

Stock Market Closing: लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को जोरदार वापसी की. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और निवेशकों की बेहतर धारणा के चलते घरेलू बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,922.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 631.41 अंक चढ़कर 77,110.08 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय शेयर बाजार (NSE) का निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,005.85 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा स्टील और इन्फोसिस के शेयर दबाव में रहे.

निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने भी बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा। हांगकांग का बाजार अवकाश के कारण बंद था। वहीं यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के कारोबार में हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसका असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 1.07 प्रतिशत गिरकर 72.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जिससे आयात आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,556.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने बाजार को मजबूती प्रदान की।

ये भी पढ़ें: तकनीक केवल सुविधा का साधन न होकर जनकल्याण का प्रमुख माध्यम बने: सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image