Tuesday, June 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessअमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में...

अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 103.95 अंक और निफ्टी 40.10 अंक फिसल गया। वैश्विक दबाव के बीच आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली रही, जबकि कुछ बैंकिंग शेयरों में बढ़त दर्ज हुई।

Share Market Update Today : मुंबई। अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बढ़ी अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की ताजा बिकवाली के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 103.95 अंक टूटकर 76,624.42 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 40.10 अंक फिसलकर 23,908.80 पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक संकेतों के दबाव और निवेशकों की सतर्क रणनीति का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया, जिससे शुरुआती सत्र में बिकवाली हावी रही।

इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी और गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा स्टील, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, मारुति, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 2.07 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.18 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,350.1 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 372.10 अंक और निफ्टी 109.75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image