Tuesday, June 30, 2026
HomeCrime Newsपांच साल से फरार मर्डर केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेष बदलकर...

पांच साल से फरार मर्डर केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेष बदलकर पुलिस को देता था चकमा

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों से फरार चल रहे इनामी आरोपी कौशल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा। तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी हुई।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Wanted Criminal Arrest : जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे इनामी और स्थाई वारंटी कौशल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट,मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के बाद उसे दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि खोह नागोरियान थाना पुलिस ने हत्या के एक संगीन मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे इनामी एवं स्थाई वारंटी कौशल चतुर्वेदी निवासी मगोरा जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) हाल जयपुर को गिरफ्तार किया है। जो हत्या के मामले में वह लंबे समय से वांछित, घोषित इनामी और स्थाई वारंटी था।

खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पिछले पांच वर्षों से हत्या के एक मामले में पुलिस और न्यायालय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी था तथा गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब आरोपी से फरारी के दौरान उसे शरण देने वाले लोगों, उसके संपर्कों और पिछले पांच वर्षों की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर फरारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खोह नागोरियान थाना पुलिस के कांस्टेबल धीरज और बजरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image