Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 241...

Stock Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 241 अंक टूटा, निफ्टी 23,500 अंक से नीचे फिसला

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट सोमवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 241 अंक के नुकसान में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के साथ सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी बाजारों से कमजोर रुख से बाजार में गिरावट आई.

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स में लगातार चौथे सत्र में गिरावट रही और यह 241.30 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,339.01 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 615.25 अंक की गिरावट आई थी. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार सातवें दिन गिरावट रही और यह 78.90 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूटकर 23,453.80 अंक पर बंद हुआ .

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे .

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही थी.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.39 डॉलर प्रति बैरल रहा. बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 110.64 अंक और एनएसई निफ्टी 26.35 अंक के नुकसान में रहा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image