Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsStampede at Bandra Station: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़,...

Stampede at Bandra Station: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, नौ लोग घायल

मुंबई, त्यौहारी सीजन में घर जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ है.इस बीच मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ मच गई. जिसमें 9 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुई घटना ?

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई. 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी. लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई. इसमें 9 लोग घायल हो गए. घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image