Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsCyclone Trami: फिलीपींस में भीषण बाढ़ और भूस्खलन का कहर , अब...

Cyclone Trami: फिलीपींस में भीषण बाढ़ और भूस्खलन का कहर , अब तक 126 लोगों की मौत, कई लोग लापता, 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

तालिसे (फिलीपींस), फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गए हैं. फिलीपींस के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं.

दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में साल का सबसे विनाशकारी तूफान

सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने पहले बताया था कि शुक्रवार को फिलीपींस के उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से आए ‘ट्रामी’ तूफान के कारण कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य लोग लापता हुए हैं. यह दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में इस साल का अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी तूफान है. अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 126 हो गई है और कई अन्य लोग लापता हैं. तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है.फिलीपींस के प्रभावित इलाकों में पुलिस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन कर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं.

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने हालातों का लिया जायजा

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि तूफान के कारण असामान्य रूप से भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मात्र 24 घंटों में इतनी बारिश हो गई जो 1 से 2 महीने में होती है.सरकारी एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ से जुड़ी घटनाओं में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular