Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest NewsIPL 2026: एलिमिनेटर में भिड़ेंगे सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स, जानें कैसा रहा...

IPL 2026: एलिमिनेटर में भिड़ेंगे सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स, जानें कैसा रहा इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

IPL 2026 एलिमिनेटर में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि राजस्थान की उम्मीदें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर टिकी हैं।

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले हैदराबाद की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन राजस्थान को अपने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से बड़ी उम्मीदें हैं.

हैदराबाद के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस सीजन में ज्यादा अच्छी नहीं रही थी, लेकिन दूसरे चरण में टीम ने शानदार वापसी की. नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद टीम को काफी मजबूती मिली और उसने अपने आखिरी 7 मुकाबलों में से पांच जीते. सनराइजर्स ने लीग चरण में राजस्थान को दोनों मुकाबलों में हराया था, जिससे हैदराबाद को इस नॉकआउट मैच में मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है.

RR और SRH के टॉप ऑर्डर ने किया अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 583 रन बनाए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 397 और ध्रुव जुरेल ने 458 रन जोड़े हैं. वहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी भी बेहद मजबूत रही है. अभिषेक शर्मा ने 563 रन, ट्रेविस हेड ने 393 रन और ईशान किशन ने 569 रन बनाए हैं. हालांकि सबसे ज्यादा प्रभाव हेनरिक क्लासेन ने छोड़ा है, जिन्होंने 606 रन बनाकर टीम को कई मैच जिताए.

राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगाकारा ने मुकाबले से पहले कहा कि सनराइजर्स बेहद आक्रामक टीम है और हमें यह समझना होगा कि वह ऐसी टीम नहीं है जिसे आप 120 या 130 रन पर रोक सकते हैं.. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ आक्रामक रवैया अपनाना होगा.

आर्चर से एक बार फिर मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद

राजस्थान को एक बार फिर जोफ्रा आर्चर से मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी.पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. तेज गेंदबाजी में नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने भी अच्छा साथ दिया है. वहीं युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने अपने पहले ही IPL सीजन में प्रभाव छोड़ा है.

दूसरी ओर, बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पैट कमिंस, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों पर हमला बोलने से नहीं हिचकिचाएंगे. इस मैदान पर इस सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. यहां खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 में 220 से ज्यादा रन बने, जिसमें पंजाब किंग्स का 254 रन का विशाल स्कोर भी शामिल है.

टीम इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरएस अंबरीश।

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, यशराज पुंजा, इमानजोत सिंह चहल।

मैच का समय: शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर स्थित सांचू पोस्ट, जवानों से बातचीत कर बढ़ाएंगे हौंसला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular