Tuesday, May 26, 2026
HomeIndiaकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर स्थित...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर स्थित सांचू पोस्ट, जवानों से बातचीत कर बढ़ाएंगे हौंसला

Amit Shah Bikaner Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार रात बीकानेर पहुंचे, जहां सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि अमित शाह आने वाले दिनों में देश के कई सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे और सुरक्षा संबंधी बैठकों में हिस्सा लेंगे.

Amit Shah Bikaner Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार रात बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे. इस दौरान भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनका स्वागत किया.

सांचू चौकी पर जवानों से करेंगे संवाद

गृह मंत्री मंगलवार यानि आज सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी सांचू पहुंचे, जहां वह जवानों से संवाद करेंगे और सुरक्षा बलों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह मौजूदा सुरक्षा हालात, ऑपरेशनल चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को लेकर जवानों की राय जानेंगे. बताया जा रहा है कि अमित शाह आने वाले दिनों में देश के कई सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से जुड़ी अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे.

बीकानेर में सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे

आज दोपहर 2 बजे गृह मंत्री बीकानेर में सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, BSF के वरिष्ठ अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे.

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बैठक में पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ रोकने के उपाय, सीमा सुरक्षा व्यवस्था और सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ होने वाली चर्चा सीमा प्रबंधन और विकास से जुड़े मुद्दों के आकलन में अहम भूमिका निभाएगी.

बीकानेर के बाद जाएंंगे गुजरात

इसके बाद गृह मंत्री 29 मई को भुज में भी BSF सीमा चौकी का दौरा करेंगे. वहीं अगले महीने 5 जून को त्रिपुरा और 15 जून के आसपास पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के दौरे का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें: कोटा में प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा खुलासा, जांच में इंजेक्शन में नहीं मिला ऑक्सीटोसिन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular