Ranveer Singh Don 3 Controversy : मुंबई। फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच विवाद अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। शुरुआत में इसे सिर्फ कास्टिंग बदलाव से जुड़ा मामला माना जा रहा था, लेकिन अब यह विवाद कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि फिल्म से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद गहराते गए, जिसके बाद मामला कानूनी रूप ले चुका है।
विवाद के बीच ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) ने भी रणवीर सिंह के खिलाफ ‘असहयोग’ का निर्देश जारी कर दिया है। इस फैसले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है और फिल्म ‘डॉन 3’ के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, अब तक रणवीर सिंह या फरहान अख्तर की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।

3 साल पहले हुआ था इस फ्रैंचाइजी फिल्म का अनाउंसमेंट
फिल्म ‘डॉन 3’ का ऐलान करीब तीन साल पहले बड़े स्तर पर किया गया था। साल 2023 में रणवीर सिंह को आधिकारिक तौर पर नए ‘डॉन’ के रूप में पेश किया गया, जिसके बाद बॉलीवुड में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रणवीर सिंह ने उस आइकॉनिक किरदार की जिम्मेदारी संभाली, जिसे इससे पहले महानायक अमिताब बच्चन (Amitabh Bachchan) और सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) निभाये थे। फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस के बीच नई ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी।
इस वजह से हुआ दोनों अभिनेताओं में पंगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से कथित तौर पर क्रिएटिव मतभेदों के चलते दूरी बना ली। बताया जा रहा है कि अभिनेता और मेकर्स के बीच फिल्म के किरदार और कहानी की दिशा को लेकर सहमति नहीं बन पाई। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ‘डॉन’ के किरदार को अधिक डार्क, स्टाइलिश और आक्रामक अंदाज में पेश करना चाहते थे, जबकि निर्देशक फरहान अख्तर का विजन इससे अलग बताया जा रहा है। इसी रचनात्मक मतभेद ने दोनों पक्षों के बीच दूरी बढ़ा दी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन में लगातार हो रही देरी भी रणवीर की नाराजगी की बड़ी वजह बनी। अभिनेता कथित तौर पर इस बात से भी असंतुष्ट थे कि फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट लंबे समय तक तय नहीं हो सकी, जिससे प्रोजेक्ट को लेकर अनिश्चितता बढ़ती गई।

डॉन 3 से बाहर हुए रणवीर सिंह
इस साल की शुरुआत में निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने कथित मतभेदों को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी।‘हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री की अनिश्चितताओं पर बात करते हुए कहा, मैंने यही सीखा है कि यहां किसी भी चीज की उम्मीद की जा सकती है। जब तक कोई चीज वास्तव में फिल्म का हिस्सा बनकर सामने नहीं आती, तब तक उसे पूरी तरह तय नहीं माना जा सकता। फरहान के इस बयान को ‘डॉन 3’ से जुड़ी लगातार आ रही अटकलों और रणवीर सिंह के साथ कथित मनमुटाव से जोड़कर देखा गया। उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं ने और ज्यादा जोर पकड़ लिया।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ इंडस्ट्री में ‘असहयोग निर्देश’ यानी कथित शैडो बैन जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक अलग होने के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले अभिनेता ने प्रोजेक्ट से दूरी बनाई, जिससे मेकर्स को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। इस विवाद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है और ‘डॉन 3’ के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विवादों के बीच रणवीर सिंह अपने प्रोफेशनल करियर में लगातार व्यस्त हैं। अभिनेता इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही वह निर्देशक आदित्य धर के साथ एक बड़े बजट के नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रणवीर जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।
रणवीर के फैसले से नाराज FWICE
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न India सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता Ranveer Singh के खिलाफ इंडस्ट्री में ‘असहयोग निर्देश’ यानी कथित शैडो बैन जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक अलग होने के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले अभिनेता ने प्रोजेक्ट से दूरी बनाई, जिससे मेकर्स को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। इस विवाद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है और ‘डॉन 3’ के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



