Tuesday, May 26, 2026
HomeIndiaमल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा आरोप, कच्चे तेल की कीमतें कम होने के...

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा आरोप, कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल महंगा, मोदी सरकार पर मुनाफाखोरी का गंभीर आरोप लगाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि 12 साल पहले कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ते थे, जबकि आज तेल सस्ता है लेकिन दाम अधिक हैं। उन्होंने 2014 की पीआईबी जानकारी का हवाला देते हुए सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया। खरगे के अनुसार, कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें 40–60% तक बढ़ी हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है और आम जनता पर बोझ पड़ रहा है।

Mallikarjun Kharge petrol diesel statement : नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 12 साल पहले की तुलना में आज कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। खरगे ने इस संदर्भ में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की 27 मई 2014 की एक विज्ञप्ति का हवाला देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फ़ारसी क्या! पीआईबी के अधिकृत बयान के अनुसार, आज से ठीक बारह साल पहले 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस दिन कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत 58.59 रुपये थी। उस समय पेट्रोल 71.51 रुपये और डीज़ल 56.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘आज कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर प्रति बैरल से कम है, लेकिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़कर क्रमशः 102.12 रुपये और 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।’ उन्होंने कहा कि कच्चा तेल सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल करीब 42.8 प्रतिशत और डीज़ल करीब 67.9 प्रतिशत महंगा हो गया।

खरगे का कहना है, ‘हर अर्थशास्त्री जानता है कि पेट्रोल-डीज़ल की महंगाई का असर हर क्षेत्र पर पड़ता है। परिवहन से लेकर खाद्य वस्तुओं तक, आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ती है। इसके बावजूद सरकार की मुनाफ़ाख़ोरी जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘सवाल सीधा है कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीज़ल महंगा क्यों ? जनता को राहत क्यों नहीं ?’

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular