Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSonu Nigam: राजस्थान के CM भजनलाल पर भड़के सोनू निगम, बोले- ऐसा...

Sonu Nigam: राजस्थान के CM भजनलाल पर भड़के सोनू निगम, बोले- ऐसा तो अमेरिका में भी नहीं होता, जानें सिंगर को आखिर क्यों आया गुस्सा ?

राजस्थान में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन हो रहा है. इसके पहले दिन म्यूजिक के कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अपने गानों से समां बांध दिया. इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम भजनलाल, उपमुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे सोनू निगम नाराज हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल राजस्थान में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन हो रहा है. इसके पहले दिन म्यूजिकल प्रोग्राम रखा गया था. जिसमें बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे. तभी सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य नेता वहां से उठकर चले गए. इस पर सोनू निगम ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. और कहा है कि ऐसे शो को बीच में छोड़कर जाना ठीक नहीं. साथ ही सोनू निगम ने इसे कला का अपमान भी बताया है.

सोनू निगम ने वीडियो में क्या कहा ?

सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर कहा- मेरा निवेदन है सभी राजनेताओं से, कि अगर आप ही अपने कलाकार की कदर नहीं करेंगे तो बाहर के लोग क्या करेंगे. ऐसा तो मैंने कभी देखा नहीं की अमेरिका में भी ऐसा नहीं होता. अगर आपको उठकर जाना होता है तो आप आया ही मत करो. या शो शुरू होने के पहले की चले जाया करो. किसी भी कलाकार की परफॉर्मेंस के बीच में उठकर जाना यह ठीक नहीं है. यह सरस्वती का अपमान है. जब आप लोग इस तरह उठकर चले गए.तो शो के बाद कई लोगों के मेरे पास मैसेज आए. आपको इस तरह के शो नहीं करने चाहिए. मुझे पता है आप लोग बहुत बिजी हो. आप लोगों के पास बहुत काम होता है. एक शो में बैठकर आपको अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image