Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDausa Borewell Accident: 5 साल के आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू...

Dausa Borewell Accident: 5 साल के आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पाइप से बोरवेल में पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. अधिकारियों ने बताया कि बीती रात 2 बजे बच्चे की हरकत आखिरी बार कैमरे में नजर आई थी. उनके अनुसार जिस बोरवेल में बच्चा फंसा हुआ है, उसमें पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.

बोरवेल के समानांतर की जा रही खुदाई

अधिकारी ने बताया कि बोरवेल के समानांतर कई ‘अर्थमूवर’ और ट्रैक्टर की मदद से खुदाई की जा रही है, ताकि एक छेद बनाया जा सके और बच्चे को बाहर निकाला जा सके. उन्होंने बताया कि साथ ही रस्सी और कुछ उपकरणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि राजस्थान में दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 5 वर्षीय आर्यन खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image