Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRaja Raghuvanshi Murder Case: 'राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हूं, उन्हें...

Raja Raghuvanshi Murder Case: ‘राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हूं, उन्हें इंसाफ दिलाऊंगा’, राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, मां से लिपटकर फूट-फूटकर रोया

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी बुधवार को अचानक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे. गोविंद अपने जीजा राजा की मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोये. उन्होंने कहा कि वह राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हैं और कानूनी लड़ाई लड़कर उन्हें इंसाफ दिलाएंगे.

सोनम के गुनाह कबूल करने के सवाल पर कही ये बात

गोविंद ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने ऐलान कर दिया है कि मैं राजा के परिवार के साथ हूं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बहन सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं. मेरी सोनम से केवल 2 मिनट की मुलाकात हुई, जब वह मेघालय पुलिस की हिरासत में थी. मेरी उससे ज्यादा बात नहीं हो सकी. उसने मेरे सामने अपना गुनाह नहीं कबूला.’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,राज हमारे यहां काम करता था.

‘मुझे 100% यकीन है कि यह हत्या सोनम ने की है’

राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, “अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100% यकीन है कि यह हत्या उसी ने की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से जुड़े हैं। मैंने राजा के परिवार से माफी मांगी है। इस परिवार ने एक बेटा खोया है और हमने सोनम रघुवंशी से अपना रिश्ता तोड़ दिया है..’

12वीं फेल है साजिश रचने वाला राज कुशवाह

राजा रघुवंशी की पत्नी और हत्याकांड की प्रमुख आरोपी सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है. वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का पारिवारिक कारोबार संभालती है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह 12वीं फेल है और सोनम के यहां बतौर लेखापाल काम करता है.

अधिकारियों के मुताबिक मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय में लापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, जानें किन शेयरों में रहा लाभ

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image