Thursday, July 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- अब चुप रहना...

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं, सरकार जवाब दे

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाते हुए उनकी भूख हड़ताल पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की और कहा कि वांगचुक बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk : नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि वांगचुक देश के बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में 28 जून को शामिल होने के बाद से वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं।

इंस्टाग्राम वीडियो से दिया समर्थन का बड़ा संदेश

अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में ‘दहाड़’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह चुप नहीं रह सकतीं, खासकर ऐसे समय में जब दूसरों ने कुछ भी न बोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इससे पहले कभी इस तरह का सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन अब मैं और चुप नहीं रह सकती। हम सभी सोनम वांगचुक को जानते हैं। हम जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है, उनकी उपलब्धियां क्या हैं और उन्हें मिले कई सम्मान के बारे में भी जानते हैं।’’

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘पिछले 18 दिन से वह भूख हड़ताल पर हैं। और क्यों? क्योंकि वह बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, उस भविष्य के लिए जिसके बारे में उनका मानना है कि बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।’’ अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने कहा कि वांगचुक उन बच्चों के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि वह उस तरह काम नहीं कर रही है, जैसा उसे करना चाहिए।

सोनाक्षी ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और देश के युवाओं की ‘‘सच्चाई और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने’’ को लेकर सराहना की। उन्होंने वीडियो के अंत में कहा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहती थी। हमें सभी को अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपनी आंखें खोलनी चाहिए, चाहे दूसरे ऐसा करें या न करें। मैं केवल यही कहना चाहती थी।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image