Tuesday, July 21, 2026
HomeIndiaसिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग के पास लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत, 17...

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग के पास लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत, 17 फंसे, गैस रिसाव रेस्क्यू में आ रही परेशानी

Sikkim Landslide: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग के पास हुए लैंडस्लाइड में 10 मजदूरों की मौत हो गई। करीब 17 मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है। गैस रिसाव और संकरी जगह के कारण NDRF और SDRF का रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Sikkim Landslide: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को निर्माणाधीन सुरंग के पास बड़ा हादसा हो गया. जहां मामरिंग इलाके में बन रही ‘समरदुंग सुरंग’ के पास अचानक हुए लैंडस्लाइड से सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे में दब गया, जिससे अंदर काम कर रहे कई मजदूर फंस गए. हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है. जबकि 17 मजदूरों के अब भी सुरंग के भीतर फंसे होने की आशंका है.हालांकि, प्रशासन ने अभी अंदर फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

हादसे के समय 27 मजदूर कर रहे थे काम

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय सुरंग के भीतर करीब 27 मजदूर काम कर रहे थे. प्रशासन का कहना है कि वास्तविक संख्या की पुष्टि की जा रही है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

गैस और संकरी जगह होने से रेस्क्यू में रहा परेशानी

बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा सुरंग के भीतर मौजूद गैस और सीमित जगह बन रही है. अधिकारियों के अनुसार, अंदर प्रवेश करने के दौरान कुछ बचावकर्मियों को चक्कर आने लगे और कुछ की तबीयत भी बिगड़ गई. कम रोशनी और संकरे रास्ते के कारण राहत एवं बचाव अभियान बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है.रेस्क्यू टीम गैस मास्क और विशेष सुरक्षा उपकरणों की मदद से सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

NDRF, SDRF समेत कई एजेंसियां मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही NDRF,SDRF, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल से विशेष उपकरणों से लैस एक स्पेशल रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है. घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं, ताकि बाहर निकाले जाने वाले मजदूरों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके.

तीस्ता स्टेज-6 परियोजना का हिस्सा है सुरंग

बताया जा रहा है कि यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही थी. निर्माण कार्य में पटेल इंजीनियरिंग और NHPC से जुड़े श्रमिक काम कर रहे थे. प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की है. राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का दो तेल टैंकरों पर हमला, बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को भी बनाया निशाना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image