Friday, July 10, 2026
HomeLatest News'मौत भी आए तो वह मेरी अपनी धरती पर आए', शेख हसीना...

‘मौत भी आए तो वह मेरी अपनी धरती पर आए’, शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, टाइमिंग भी बताई

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर 2026 के आसपास देश लौटकर अदालत में सरेंडर करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी या मौत का खतरा होने के बावजूद वह अपनी मातृभूमि लौटेंगी और चाहती हैं कि यदि मृत्यु हो तो अपने देश की धरती पर हो।

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने मुल्क वापस लौटने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश लौटने की टाइमिंग भी बताई है. उन्होंने कहा कि वह दिसंबर-2026 के आस-पास वापस लौट जाएंगी और अदालत में सरेंडर भी करेंगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा पता है, लेकिन यह भी पता है कि अब अपने देश लौटने का समय आ गया है. उन्होंने कहा, ‘वे मेरे लौटते ही मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी मुझे जाना ही होगा.’

‘मैं चाहती हूं मौत भी आए तो वह मेरी अपनी धरती पर आए’

बता दें कि बांग्लादेश की एक ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि अगर उनकी मौत होती है तो वह अपने देश की मिट्टी पर हो, जहां उनके माता-पिता दफन हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंभीर प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है. अगर मौत आती है तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी धरती पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था.

सरकार विरोधी छात्र आंदोलन के चलते छोड़ना पड़ा देश

शेख हसीना को 2024 में सरकार विरोधी छात्र आंदोलन के चलते बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था और वह भारत आ गई थीं. बाद में बांग्लादेश की युद्ध अपराध कोर्ट ने छात्र आंदोलन पर कथित कार्रवाई के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई. हैरानी की बात ये है कि उन्हें ये सजा तब सुनाई गई जब कोर्ट में मौजूद भी नहीं थीं. हसीना इन आरोपों से लगातार इनकार करती रहीं हैं. तख्तापलट के बाद नहीं उनकी पार्टी को भी पूरी तरह से बैन कर दिया गया है.

‘मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता’

शेख हसीना ने कहा कि मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता, क्योंकि मैं पहले भी जेल जा चुकी हूं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार से गलतियां हुई हैं तो उसका फैसला जनता को करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘कोई भी सरकार जब लंबे समय तक काम करती है तो पूरी तरह गलतियों से मुक्त नहीं होती. लेकिन किसी सरकार ने अच्छा काम किया या बुरा, इसका फैसला जनता को करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image