Salman Khan Ladakh Training : मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। फिल्म का उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। इसी बीच मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान (Mudassar Khan) ने फिल्म के एक भव्य गाने की शूटिंग को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। उन्होंने सलमान खान की एनर्जी, समर्पण और उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की है।
फिल्मीज्ञान से बातचीत में मुदस्सर ने बताया कि इस गाने को बेहद भव्य स्तर पर शूट किया गया है, जिसमें करीब 200 डांसर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, मैंने सलमान खान सर के साथ फिल्म मातृभूमि के लिए एक ग्रैंड सॉन्ग कोरियोग्राफ किया है। यह बहुत बड़े स्केल पर तैयार हुआ है और इसमें 200 डांसर्स शामिल हैं। फिलहाल गाने की एडिटिंग चल रही है, लेकिन भाई ने इसमें जो पावरफुल परफॉर्मेंस दी है, वह देखने लायक है। उन्होंने आगे बताया कि इस गाने की शूटिंग लगातार 5 दिनों तक चली, जो अपने आप में एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट था।

सलमान खान ने मातृभूमि के लिए बदली अपनी दमदार फिजीक
खबरों की मानें तो सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस रोल को परफेक्ट बनाने के लिए एक्टर ने अपनी बॉडी पर बेहद कड़ी मेहनत की है और खुद को पूरी तरह से नए अवतार में ढाला है। सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने इस किरदार के लिए लद्दाख की बेहद ठंडी और ऊंचाई वाली लोकेशंस पर खास ट्रेनिंग ली है। यहां उन्होंने न सिर्फ अपनी स्टैमिना को बूस्ट किया, बल्कि इंटेंस वेट ट्रेनिंग सेशंस के जरिए खुद को फिजिकली और भी मजबूत बनाया।

सलमान ने फॉलो किया दमदार ट्रेनिंग रूटीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लद्दाख शेड्यूल में बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया। बताया जा रहा है कि 45 दिनों तक चले इस लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्होंने पूरी तरह बॉडी वेट वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया। लद्दाख की दुर्गम और ऊंचाई वाली लोकेशंस पर भारी जिम सेटअप ले जाना संभव नहीं था, ऐसे में सलमान ने बिना किसी बड़े इक्विपमेंट के ही अपनी ट्रेनिंग जारी रखी। सूत्रों के अनुसार, यह रूटीन उनके अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण फिटनेस रूटीन में से एक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पूरे शेड्यूल ने न सिर्फ उनकी फिजिकल एंड्योरेंस को टेस्ट किया, बल्कि उनके किरदार को और भी ज्यादा रियल और इंटेंस बनाने में अहम भूमिका निभाई।

टाइटल बदलकर बनी मातृभूमि, फिल्म की रोचक कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का शुरुआती टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, फिल्म के कुछ पैचवर्क शूट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में चल रहे वीएफएक्स काम की वजह से प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी हुई है। इसी कारण इसकी रिलीज डेट, जो पहले 17 अप्रैल 2026 तय थी, अब आगे खिसक सकती है।
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों नाम-‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’- शुरुआत से ही रजिस्टर्ड करा लिए गए थे। लेकिन बाद में मेकर्स को महसूस हुआ कि सिर्फ युद्ध पर आधारित टाइटल की बजाय ‘मातृभूमि’ फिल्म की भावनात्मक गहराई और कहानी के असली जज़्बात को ज्यादा प्रभावी तरीके से दर्शाता है। मेकर्स का मानना है कि नया टाइटल दर्शकों के साथ एक मजबूत इमोशनल कनेक्शन बनाने में ज्यादा सक्षम होगा।



