Wednesday, May 27, 2026
HomeIndiaसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR संवैधानिक, चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR संवैधानिक, चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में कानून का पालन किया

Supreme Court On SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार और पश्चिम बंगाल में कराए गए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को संवैधानिक और वैध करार दिया है। अदालत ने कहा कि पूरी प्रक्रिया संविधान और जनप्रतिनिधित्व कानून (RP Act) के अनुरूप है और इसमें कोई कानूनी खामी नहीं पाई गई।

Supreme Court On SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार और पश्चिम बंगाल में कराए गए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को वैध और संवैधानिक करार दिया है. शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है और यह संविधान तथा जनप्रतिनिधित्व कानून (RP Act) की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है. अदालत ने अपने फैसले में कहा, ‘यह प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य है. 11 दस्तावेजों पर विचार करने और हमारे आदेश के जरिए आधार कार्ड को शामिल किए जाने के बाद यह नहीं कहा जा सकता कि चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए दस्तावेज मनमाने हैं.’

SIR की प्रक्रिया रहेगी जारी

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह कानून का पालन किया गया और चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की सभी संवैधानिक शक्तियां बरकरार रहेंगी और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसी आधार पर पूरे SIR को अवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी हैं.’

‘चुनाव आयोग नागरिकता तय नहीं करता’

अदालत ने यह भी माना कि SIR के दौरान चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए कदम परिस्थितियों और जरूरत के मुताबिक थे. शीर्ष अदालत ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर किए जाने वाले काम को देखते हुए चुनाव आयोग को नियम और प्रक्रिया तय करने का अधिकार है. हालांकि शीर्ष अदालत ने यह साफ किया कि चुनाव आयोग नागरिकता तय नहीं करता, लेकिन संदिग्ध मामलों को केंद्र सरकार के पास भेज सकता है.

ये भी पढ़ें: 5वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली विस्फोटक पारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image