Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest News5वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली...

5वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली विस्फोटक पारी

IPL 2026 RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। RCB अब पांचवीं बार IPL फाइनल खेलेगी।

IPL 2026 RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. RCB पांचवीं बार IPL फाइनल खेलेगी. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20वें ओवर में 162 रन पर सिमट गई.

पाटीदार की शानदार पारी

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 5 चौके जड़े. पाटीदार को दो जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया. विराट कोहली और कृणाल पंड्या ने भी 43-43 रन की अहम पारियां खेलीं. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 30 रन का योगदान दिया. RCB ने आखिरी 6 ओवरों में 114 रन जोड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास के बड़े स्कोरों में से एक खड़ा किया.

गुजरात की बल्लेबाजी बिखरी

255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए और मुकाबला शुरुआती 6 ओवर में ही लगभग हाथ से निकल गया. राहुल राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. उनकी पारी में 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. इसके अलावा जोस बटलर ने 29 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके.

गेंदबाजों ने किया कमाल

RCB की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम ने 2-2 विकेट झटके. जोश हेजलवुड को 1 सफलता मिली.

गुजरात के पास अभी एक और मौका

इस हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा. अब टीम 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल ! हड़ताल का ऐलान, डीलर्स ने सीएम भजनलाल को पत्र लिखकर दी चेतावनी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image