Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल ! हड़ताल का ऐलान,...

राजस्थान में 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल ! हड़ताल का ऐलान, डीलर्स ने सीएम भजनलाल को पत्र लिखकर दी चेतावनी

Rajasthan Petrol Pump Strike: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 1 जून को पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। डीलर्स का कहना है कि बढ़ती लागत, तेल कंपनियों की मनमानी और महंगे ईंधन के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Rajasthan Petrol Pump Strike: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 1 जून को पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद रखने की चेतावनी दी है. एसोसिएशन ने इसके पीछे बढ़ती लागत, तेल कंपनियों की मनमानी और महंगे ईंधन को वजह बताया है. उनका कहना है इसके चलते पेट्रोल पंप संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. इसी के साथ ही डीलर्स ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और तेल कंपनियों ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो राज्यभर में पेट्रोल पंप बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

पड़ोसी राज्य से कीमतें काफी ज्यादा

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी अधिक हैं. जिसकी बड़ी वजह राज्य में अधिक वैट दर है. डीलर्स का कहना है कि इसी के चलते राजस्थान में पेट्रोल-डीजल काफी महंगा है. और सीमावर्ती इलाकों के लोग दूसरे राज्यों में जाकर ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे राजस्थान के पेट्रोल पंपों की बिक्री लगातार कम होती जा रही है.

तेल सप्लाई में कमी का आरोप

डीलर्स एसोसिएशन ने इसी के साथ ही तेल कंपनियों पर आपूर्ति में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, कई इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं. ग्राहकों की नाराजगी बढ़ रही है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि बार-बार पत्र और ई-मेल भेजने के बावजूद प्रमुख सचिव स्तर पर कोई बैठक नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी समस्या पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होना है. राज्य में कई पेट्रोल पंप रोजाना सूखे पड़े रहते हैं.’

पेट्रोल-डीजल बिक्री सीमा लगाई

एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोलियम कंपनियों ने मौखिक निर्देशों, व्हॉट्सएप संदेशों और मोबाइल संचार के जरिये ईंधन आपूर्ति पर सीमा तय कर दी है. डीलरों ने आरोप लगाया कि निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन देने वाले पंप संचालकों पर बिक्री निलंबन और नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम और पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ रही है.

डीलर्स का सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जल्द समाधान की मांग की है. इसके साथ ही एसोसिएशन ने सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो 1 जून को पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक सीएम! सिद्धारमैया कल दे सकते इस्तीफा, मंत्रियों की बुलाई ब्रेकफास्ट मीटिंग


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image