Wednesday, May 27, 2026
HomeIndiaडीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक सीएम! सिद्धारमैया कल दे सकते इस्तीफा, मंत्रियों की...

डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक सीएम! सिद्धारमैया कल दे सकते इस्तीफा, मंत्रियों की बुलाई ब्रेकफास्ट मीटिंग

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वहीं इससे पहले सिद्धारमैया आज बेंगलुरू में प्रेस करेंगे. बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई घंटों तक बैठक हुई.

राज्यसभा भेजने की पेशकश की गई

सूत्रों के अनुसार बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने का आग्रह किया और उन्हें राज्यसभा भेजने के साथ दिल्ली में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका देने का प्रस्ताव भी रखा. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समर्थकों से चर्चा के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के फैसले का सम्मान करेंगे. उन्होंने गुरुवार सुबह मंत्रियों की एक ब्रेकफास्ट मीटिंग भी बुलाई है, जिसके बाद उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है.

लंबे समय से चल रही खींचतान

हालांकि बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने इन खबरों को महज अटकलें बताया. उन्होंने कहा कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर चर्चा हुई और सत्ता परिवर्तन जैसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है. दरअसल, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई में पिछले 1साल से मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी है. डीके शिवकुमार समर्थकों का दावा है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने ढाई-ढाई साल के सत्ता साझा करने का फॉर्मूला तय किया था.

पहले सिद्धारमैया ने किया था इनकार

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में सिद्धारमैया इस्तीफा देने के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से कहा था कि यदि उन्हें हटाया गया तो पार्टी में टूट की स्थिति बन सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में विधायक उनके समर्थन में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि वह डीके शिवकुमार के नेतृत्व में काम नहीं करेंगे. अब सभी की नजरें गुरुवार की बैठक और कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image