Saturday, October 31, 2026
HomeBiharसेना के छोटे प्रशिक्षु विमान की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग,पायलट...

सेना के छोटे प्रशिक्षु विमान की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग,पायलट घायल

गया, प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला सेना का एक छोटा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी के कारण मंगलवार सुबह बिहार के गया जिले के बगदहा गांव में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी,घटना में विमान में सवार दोनों प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी

Image Source : PTI

उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह विमान सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर खेत में उतरा.पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,”प्रशिक्षण सत्र के दौरान विमान में खराबी आ गई और जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद विमान एक खेत में उतरा.”उन्होंने बताया कि जिले के पहाड़पुर में गया-डोभी मार्ग पर स्थित प्रशिक्षण अकादमी के छोटे विमान में 2 प्रशिक्षु पायलट सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं,गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची.

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image