Friday, October 30, 2026
HomeLatest News'मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था',मां के निधन पर बोलते समय...

‘मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था’,मां के निधन पर बोलते समय भावुक हुए Pat Cummins,कही ये बात

मेलबर्न,ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अभी तक अपनी मां के निधन के सदमे से उबर नहीं सके हैं और उन्होंने कहा कि जब उनकी मां यहां इलाज करा रही थी, ऐसे में टेस्ट श्रृंखला के लिये भारत जाना उनके जीवन का सबसे कठिन समय था.आपको बता दें कि कमिंस की मां मारिया का पिछले साल कैंसर के कारण निधन हो गया था.

कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा ,” मैं जब हवाई जहाज में बैठ रहा था तभी मुझे पता था कि कुछ सप्ताह में लौटना पड़ेगा .वह भारत दौरा बीच में छोड़कर ही लौट आये थे .उन्होंने कहा ,”उस समय में दूर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था .जब भी मैं बाहर जाता तो मुझे लगता कि घर पर समय बिताने की बजाय मैं जान बूझकर खेलने का विकल्प चुन रहा हूं.लेकिन मेरे माता पिता को मुझे खेलते देखकर बहुत खुशी होती थी और इसी से मुझे खेलने का आत्मविश्वास मिला. उस समय जितने भी समय मैं भारत में था, मेरा मन घर पर ही लगा रहा.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image