Friday, July 3, 2026
HomeIndiaRAS भर्ती-2026: प्री परीक्षा अब 6 दिसंबर को होगी, 607 पदों के...

RAS भर्ती-2026: प्री परीक्षा अब 6 दिसंबर को होगी, 607 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई

RPSC ने RAS भर्ती-2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब RAS प्री परीक्षा 29 नवंबर की जगह 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। वहीं, 607 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। इस भर्ती में राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं। जानिए नई परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी इस वीडियो में।

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने प्री परीक्षा की तारीख में बदलाव करते हुए इसे 29 नवंबर 2026 के बजाय अब 6 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं, 607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।RPSC के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 4 जून से जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा मई 2027 में होगी

आयोग के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आयु सीमा और पात्रता

RPSC के अनुसार, 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।इस भर्ती में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान उद्योग सेवा, राजस्थान पर्यटन सेवा, राजस्थान परिवहन सेवा, तहसीलदार सेवा, सहकारिता सेवा सहित कई विभागों के कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC : 600 रुपये
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC/ST एवं दिव्यांग : 400 रुपये

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image