Thursday, November 19, 2026
HomeBiharTejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे, काफिले को ट्रक ने...

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Tejashwi Yadav News: राजद नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए जब उनके काफिले की दो गाड़ियों को वैशाली में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए। घटना उस समय हुई जब यादव का काफिला चाय पीने के लिए रुका था।

Tejashwi Yadav Road Accident: बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में राजद नेता बाल-बाल बच गए लेकिन 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यादव सवार थे. घटना शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था. वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है. 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का हालचाल जाना.’

तेजस्वी ने घायल सुरक्षाकर्मियों का जाना हाल

अस्पताल में यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘दुर्घटना उस समय हुई जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे. हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे. एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. मैंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया. दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ 5 फिट की दूरी पर हुई.’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है. यादव ने कहा, ‘यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.’

सभी घायल सुरक्षाकर्मी अब खतरे से बाहर

वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कहा, ‘काफिले में शामिल 2 सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस का एक जवान घायल हो गए. घायल हुए 3 पुलिसकर्मियों में से 2 को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल सुरक्षाकर्मी अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट, पूछताछ में किया ये खुलासा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image