Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : बारिश के चलते राजस्थान को भीषण गर्मी से...

Rajasthan Weather Update : बारिश के चलते राजस्थान को भीषण गर्मी से मिली राहत,आज भी इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

जयपुर,राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली.पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में 1-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया.

राजगढ़,चूरू में सर्वाधिक बारिश

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11-11 मिमी, जबकि सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है.

2 जून को यहां हो सकती बारिश

उन्होंने बताया कि रविवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बारिश होने की पूरी संभावना है.इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज हवाएं और हल्की-मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है. शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने और लू से राहत मिलने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular