Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentरवीना टंडन ने नहीं की मारपीट,CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई,लगाए गए...

रवीना टंडन ने नहीं की मारपीट,CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई,लगाए गए झूठे आरोप !

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल एक्ट्रेस पर एक बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का कथित आरोप लगा है. इसको लेकर आज सुबह से इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमें एक्ट्रेस भीड़ को शांत करते हुए देखा जा सकता है. यह मामला रवीना के घर के बाहर का है. पीड़ित पक्ष की तरफ से एक्ट्रेस पर नशे की हालत में महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाया गया था.हालांकि पुलिस ने यह साफ कर दिया है ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और इसमें रवीना की कोई गलती नहीं है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह पूरा मामला शनिवार रात का है.प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार रवीना के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और 3 व्यक्तियों को टक्कर मारने का कथित आरोप लगा है.मामले पर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस वक्त की है जब रवीना के घर के पास उनका ड्राइवर गाड़ी रिवर्स ले रहा था तो इस दौरान उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई.यह विवाद जल्दी ही तीखी लड़ाई में बदल गया.

रवीना पर मारपीट के झूठे आरोप ?

पुलिस के मुताबिक इन आवाजों को सुनकर एक्ट्रेस रवीना टंडन घर से बाहर आई और बीच बचाव करते हुए स्थिति को शांत करने और अपने ड्राइवर को भीड़ से बचाने की कोशिश करने लगीं.इस दौरान दूसरा पक्ष ड्राइवर और रवीना को गाली देने लगा.ये सारा मामला रवीना के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है. मामले पर खार पुलिस ने कहा कि इस घटना में न तो कोई घायल हुआ है और न ही वाहनों में टक्कर हुई है. किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular