Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsVistara की फ्लाइट को मिली बम की धमकी,मुंबई में कराई विमान की...

Vistara की फ्लाइट को मिली बम की धमकी,मुंबई में कराई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,294 यात्री थे सवार

मुंबई,पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया. सूत्र के अनुसार सुबह 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान 10:19 बजे एयरपोर्ट पर उतरा.

294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे सवार

सूत्र ने बताया, ‘पेरिस से मुंबई आने वाली इस उड़ान में 294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे.विस्तारा ने एक बयान में पुष्टि की कि 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान UK024 में सवार हमारे कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी खामी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया.

बयान में कहा गया कि विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image