Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRealme P Series : मिड रेंज सेगमेंट को लेकर Realme की बड़ी...

Realme P Series : मिड रेंज सेगमेंट को लेकर Realme की बड़ी प्लानिंग,भारत में लॉन्च होंगे P Series के स्मार्ट फोन,इतनी रहेगी कीमत,जानें कब होगा लॉन्च

नई दिल्ली, स्मार्टफोन निर्माता Realme इंडिया का लक्ष्य इस साल ‘पी सीरीज’ के तहत उपकरणों के एक नए खंड को पेश करने के साथ 15,000-25,000 रुपये के मोबाइल फोन खंड में सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल करना है.

”5 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री करना”

रियलमी इंडिया के व्यापार रणनीति के प्रमुख तारिणी प्रसाद दास ने ‘पी सीरीज’ पर योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पत्रकारों से कहा कि 2024 में कंपनी का लक्ष्य फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी के तहत संचयी रूप से 5 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री करना है.

मिड रेंज सिगमेंट में मजबूत पकड़ बनाना लक्ष्य

दास ने कहा,”हमारा लक्ष्य इस साल ‘पी सीरीज’ पेश करने के साथ 15,000-25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट का नेतृत्व करना है.‘पी सीरीज’ के इस खंड का नेतृत्व करने की उम्मीद है.”

बता दें कि बाजार हिस्सेदारी के मामले में रियलमी शीर्ष 5 स्मार्टफोन ब्रांडों में से एक है. 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12 प्रतिशत थी.कंपनी की योजना ‘पी सीरीज’ को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश करने की है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular