Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentPushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर फैंस को मिला...

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज,”पुष्पा 2 फिल्म का टीजर रिलीज

नई दिल्ली, अभिनेता अल्लू अर्जुन आज यानि 8 अप्रैल 2024 को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं.इस मौके पर एक्टर ने फैंस को बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है.बीते काफी समय से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है,फिल्म के मेकर्स ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ”पुष्पा 2: द रूल” फिल्म का टीजर जारी कर दिया है.

Image Source : PTI

पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है.यह ‘पुष्पा 1: द राइज’ का सीक्वल है जिसमें अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाया था और मलयालम स्टार फहद फासिल एक पुलिस निरीक्षक भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में थे.

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर टीज़र साझा किया.यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी.एक्स पर पोस्ट में कहा गया है, ”इसके आगमन का जश्न मनाएं. पुष्पा: 2 का टीजर रिलीज है. अभिनेता अल्लू अर्जुन को 42वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस को कहा थैंक्यू

अल्लू अर्जुन ने आधी रात को उनके हैदराबाद में स्थित घर के बाहर आए प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्पा: 2 के टीजर की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”मैं जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं.मेरा हृदय आभार से भरा है.कृपया मेरे धन्यवाद को इस टीजर के साथ स्वीकार करें.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image