Wednesday, July 29, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessRD Industries IPO : 5 अगस्त से खुलेगा ₹426 करोड़ का आईपीओ,...

RD Industries IPO : 5 अगस्त से खुलेगा ₹426 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, GMP और लिस्टिंग डेट

सर्कुलर इकोनॉमी क्षेत्र की आरडी इंडस्ट्रीज 426 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है। इसमें 320 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1.99 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है। आईपीओ 5-7 अगस्त तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग 12 अगस्त को होगी।

RD Industries IPO : नई दिल्ली। आरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का ₹426 करोड़ का आईपीओ 5 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने ₹50-53 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1,671 करोड़ रुपये होगा। यह तीन दिन का आईपीओ सात अगस्त को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक चार अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रवर्तक 1.99 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का कुल आकार करीब 426 करोड़ रुपये बैठता है। नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि में से 220 करोड़ रुपये कंपनी की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए, 22 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए और शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

आरडी इंडस्ट्रीज संसाधनों का अनुकूलतम इस्तेमाल यानी ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ क्षेत्र में काम करती है। कंपनी उन ऊर्जा भंडारण उत्पादों और गैर-लौह धातु कबाड़ (स्क्रैप) का पुनर्चक्रण करती है जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है। इसके अलावा, यह अपशिष्ट से महत्वपूर्ण संसाधनों को पुनः प्राप्त कर ऊर्जा भंडारण, ई-परिवहन, वाहन और रसायन क्षेत्र में उपयोग होने वाला शुद्ध सीसा एवं सीसा मिश्रधातु का विनिर्माण करती है।

कंपनी का शेयर 12 अगस्त को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image