Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत,मौसम...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत,मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’,जानें मौसम विभाग ने क्या कहा ?

समूचा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है.मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते 13 लोगों की जान चली गई.वहीं तापमान ने भी कई साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया,चूरू में तापमान ने अपना 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 50.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा,यह तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तेज लू चलने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी.

अगले 48 घंटों के लिए लू का अलर्ट जारी

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं.इसके अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू के लिए ‘रेड’ व ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.हालांकि 31 मई से लू की तीव्रता व क्षेत्र में कमी होने की संभावना है.

गर्मी और लू से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई से 2 जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है.राज्य में 1 जून से लू से राहत मिलेगी और अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image