Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा सड़क हादसा,तेज...

Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा सड़क हादसा,तेज रफ्तार बस खड्ढे में गिरी,28 लोगों की मौत,22 घायल

कराची,पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलट कर खड्ढे में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई. यह बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी और क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास खड्ढे में गिर गई.

रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई. जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई.हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए और उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल भेजा गया.

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं,यहां यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता.पंजाब के खुशाब जिले में 18 मई को एक ट्रक के खाई में गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 9 अन्य घायल हो गए थे.

इससे पहले 3 मई को गिलगित बाल्टिस्तान में एक यात्री बस के एक संकरी सड़क से फिसलकर खड्ढे में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई थीं, जबकि 21 अन्य घायल हो गए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular