Thursday, July 9, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में ATS-AGTF की ताबड़तोड़ रेड, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी,...

जयपुर में ATS-AGTF की ताबड़तोड़ रेड, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, गैंगस्टर्स से जुड़े कई बदमाशों को हिरासत में लिया

Rajasthan News: जयपुर में एटीएस और एजीटीएफ ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अभियान में गैंगस्टर्स से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में गुरुवार तड़के एटीएस (ATS)और एजीटीएफ (AGTF) ने गैंगस्टर्स और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरभर में 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े कई संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया गया है.

सुबह 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, एटीएस-एजीटीएफ की संयुक्त टीमों ने सुबह करीब 5 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी. कार्रवाई का उद्देश्य गैंगस्टर्स से जुड़े सक्रिय गुर्गों, हार्डकोर अपराधियों और संगठित अपराध से जुड़े संदिग्धों की तलाश करना था.

गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा

जांच एजेंसियों को पिछले कुछ समय से इनपुट मिल रहे थे कि जयपुर में विभिन्न गैंगस्टर गिरोह अपने नेटवर्क का विस्तार करने और अपराध का नया तंत्र खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी इनपुट के आधार पर एटीएस-एजीटीएफ ने संदिग्धों की सूची तैयार कर यह विशेष अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

हार्डकोर अपराधियों की भी तलाश

सूत्रों के मुताबिक, अभियान के दौरान गैंगस्टर्स से जुड़े हार्डकोर अपराधियों और उनके सहयोगियों की भी तलाश की गई. कई ठिकानों की तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों के दस्तावेज व अन्य जानकारियां जुटाई गई हैं.

एडीजी दिनेश एमएन कर रहे मॉनिटरिंग

पूरे अभियान की निगरानी एडीजी (AGTF) दिनेश एमएन खुद कर रहे हैं.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार, पीएम मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image