Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Accident News : श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा,बस और कार में...

Rajasthan Accident News : श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा,बस और कार में भिड़ंत,दंपति सहित 4 लोगों की मौत,1 घायल

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दंपति सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई.पुलिस ने यह जानकारी दी.

चूनावढ़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक राजीव रायल ने बताया कि यह घटना ततारसर गांव के पास की है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब निवासी सूरजवीर (32), उनकी पत्नी मनदीप कौर (32), बेटी वाणी (एक), उनकी मां कुलदीप कौर (55) के रूप में हुई है.सूरजवीर की बहन मनवीर कौर घायल हो गई. घायल महिला को उपचार के लिये श्रीगंगानगर रेफर किया गया है.

पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार के पांचों लोग पंजाब के मोगा से अपने परिचितों से मिलने के लिए पदमपुर आए थे.पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया गया है.परिवार वालों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular