Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsInd Vs Aus Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट...

Ind Vs Aus Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला के शेड्यूल का ऐलान,जाने कहां और कब खेले जाएंगे मैच ?

मेलबर्न,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी. ऑस्ट्रेलिया अमूमन अपने सत्र का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेलता रहा है लेकिन भारत के खिलाफ वहां दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा जो 6 से 10 दिसंबर तक चलेगा.यह दिन रात्रि मैच होगा.

तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि मेलबर्न हमेशा की तरह 26 से 30 दिसंबर के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.सिडनी में नए साल पर 3 से 7 जनवरी के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अगली गर्मियों के लिए अपने क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा की.भारत के खिलाफ श्रृंखला इसका हिस्सा है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यक्रम प्रमुख पीटर रोच ने कहा कि पर्थ को पहले टेस्ट की मेजबानी का अधिकार देने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक इसका दोनों देशों के दर्शकों के लिए अनुकूल प्रसारण क्षेत्र का होना है.उन्होंने कहा,”हमारी राष्ट्रीय टीम की स्पष्ट सलाह है कि टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत उन स्थानों पर की जानी चाहिए जहां वे अधिक सहज हों और पर्थ और ब्रिस्बेन इस तरह के स्थान हैं जहां उन्हें अधिक फायदा मिल सकता है.”

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को घोषणा की थी की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली यह श्रृंखला 5 टेस्ट मैच की होगी.यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image