Friday, May 22, 2026
HomeIndiaRaja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने पुलिस के सामने कबूला अपना गुनाह,...

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने पुलिस के सामने कबूला अपना गुनाह, सबूत देखकर रो पड़ी

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने पति की हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। जब पुलिस ने सबूत दिखाए तो वह रो पड़ी।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने अपनी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने जब वारदार से जुड़े पुख्ता सबूत सोनम के सामने रखे तो वो फूट-फूटकर रोने लगी. उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया.

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का कराया आमना सामना

पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का आमना सामना कराया गया. शुरुआत में वो अपने बयान से लगातार पलटती रही. लेकिन जब पुलिस ने जब डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकार्ड और लोकेशन डाटा सामने रखा, तो सोनम टूट गई और उसने कबूल किया कि वह राजा की हत्या में शामिल है. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा, “जांच चल रही है, हमें बहुत सी बातों की पुष्टि करनी है. उसके खिलाफ हत्या में शामिल होने के सबूत हैं. लेकिन, पूछताछ के बाद चीजें स्पष्ट होंगी.”

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Accident News: जैसलमेर में शादी के बाद लौटते समय कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दूल्हे समेत 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular