Friday, April 17, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentRaj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर ईडी की...

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर ईडी की छापेमारी, घर और ऑफिस में चल रहा सर्च, जानें क्या है मामला ?

मुंबई, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों पर छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यह कार्रवाई अश्लील (पॉर्नोग्राफी) सामग्री के कथित वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में की है.

मुंबई और उत्तर प्रदेश में 15 स्थानों पर छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं. यह जांच मोबाइल एप्लीकेशन और अन्य माध्यमों से अश्लील सामग्री के कथित वितरण में संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है.

बता दें कि 2021 में राजकुंद्रा पर कथित तौर पर पोर्नोग्राफी में शामिल होने के आरोप लगे थे. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. 2 महीने जेल में रहने के बाद सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई थी. ED के अधिकारी ने बताया की राज कुंद्रा के घर के साथ साथ उनके ऑफिस और सहयोगियों के यहां भी सर्च चल रहा है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular